गुजरात के बाद अब यूपी में किसानों की लड़ाई लड़ेंगे हार्दिक पटेल

हार्दिक ने दावा किया कि जिस तरह भाजपा को गुजरात में 99 सीटों पर समेट दिया है उसी तरह यूपी में भी भाजपा को वो गिनी-चुनी सीटों पर समेट देंगे।

इलाहाबाद। इलाहाबाद में आयोजित सरदार वादी विचारधारा के किसान महासम्मेलन को हार्दिक पटेल ने फेसबुक लाइव के जरिए संबोधित किया और यूपी में किसान आंदोलन की नींव रखी। हार्दिक ने कहा कि वो यूपी में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे, उसके लिए वो आंदोलन चलाएंगे। हार्दिक ने दावा किया कि जिस तरह भाजपा को गुजरात में 99 सीटों पर समेट दिया है उसी तरह यूपी में भी भाजपा को वो गिनी-चुनी सीटों पर समेट देंगे। इससे पहले देर शाम तक हार्दिक पटेल का इंतजार किया जाता रहा। उम्मीद थी कि वो देर शाम तक इलाहाबाद पहुंच जाएंगे, लेकिन देर शाम तक उनके ना पहुंचने पर सोशल मीडिया के जरिए वो लाइव हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान आंदोलन शुरू करने की बात कही।

After Gujarat, Hardik Patel will fight for farmers in UP

लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

हार्दिक पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसके कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है और आत्महत्या को मजबूर हैं। चीनी मिलें सरकार ने निजी हाथों में दे दी है, जिससे किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अब हम युवा कंधों के साथ किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। जिस तरह हमने गुजरात में एक आंदोलन खड़ा किया है। उसी तरह अब यूपी में आंदोलन की जरूरत है। हम युवाओं और किसानों के साथ यूपी में किसान आंदोलन चलाएंगे और उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे।

रत्नेश पहुंचे इलाहाबाद

एक ओर जहां देर शाम तक हार्दिक पटेल इलाहाबाद नहीं पहुंच सके, वहीं उनके सहयोगी रत्नेश पटेल कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए इलाहाबाद पहुंचे। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उमा भारती को गंगा प्रदूषण और वाराणसी के विकास के मुद्दे पर घेरा। अपने 3 मिनट के भाषण में रत्नेश पटेल ने किसानों के आंदोलन को पूरे देश में विस्तार करने की अपनी योजना बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+