यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद अहम दिशा निर्देश जारी

विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ और विधानसभा स्पीकर ने दिए अहम निर्देश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में जिस तरह से पीईटीएन विस्फोटक मिला है उसके बाद हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां मामले की एनआईए से जांच कराने की मांग की तो विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री ने सदन की सुरक्षा को पुख्ता करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की समझौता नहीं कर सकते हैं।

yogi adityanath

मुख्यमंत्री के अहम निर्देश

  • सभी कर्मचारियो का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए
  • सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी होने चाहिए
  • सदन में फोन साइलेंस पर रखें
  • बिना पास के किसी को सदन में एंट्री नहीं दी जाए
  • जिम्मेदार और जवाबदेह को सुरक्षा की व्यसव्था सौंपी जाए
  • तमाम सदस्यों की सुरक्षा जांच होनी चाहिए
  • यूनिफॉर्म सेक्युरिटी सिस्टम होना चाहिए।

इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर ने भी अहम निर्देश जारी किए

  • पीएसी की टीम तमाम गेट पर होगी तैनात
  • बैगेज का स्कैनर भी लगाया जाएगा
  • विधानभवन के गेदों पर लॉक लगाया जाएगा
  • विधायकों की गाड़ियों को लोकनायक भवन में गाड़ी पार्क की जाएगी
  • विधायकों के अलावा किसी को भी सदन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
  • विधायकों के वाहन चलाने वाले चालक का पास बनाया जाएगा, जिसे विधायक प्रमाणित करेंगे
  • विधायक के साथ कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं आएगा जिसके पास नहीं है।

इसे भी पढ़ें- विस्फोटक मिलना आतंकी साजिश, मामले की हो NIA जांच: योगी आदित्यनाथ

विधानसभा में क्या कहा मुख्यमंत्री ने

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सीधे-सीधे सुरक्षा में सेंध है, इस पूरे प्रकरण की एनआए से जांच हो। इस विस्फोटक के सदन में मिलने से साफ है कि कुछ लोग शरारत पर उतर आए हैं, एनआईए से जांच करके ऐसे तत्वों को बेनकाब करने की जरूरत है।किसी एक व्यक्ति विशेष को खुश करने के लिए ह 503 जन प्रतिनिधियों, वर्षों से सेवा कर रहे अधिकारियों और कर्मियों को हम छूट नहीं दे सकते हैं। जो विस्फोटक पाया गया है उसकी पहचान करना आसान नहीं होता है, डॉग स्क्वॉड भी इसे पहचान नहीं सका। यह एक खतरनाक साजिश का हिस्सा है, आखिर कौन लोग इसके पीछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+