43 साल बाद 'मुरादाबाद 1980 दंगे' की सच्चाई आई सामने, समझिए क्या हैं मायने?
यूपी के मुरादाबाद में 1980 में हुआ दंगा एक बार सुर्खियों में हैं। 43 साल बाद यह दंगा फिर तब चर्चा में आया जब उत्तर प्रदेश की विधानसभा सत्र में योगी सरकार ने 1980 में मुरादाबाद में हुए दंगों की 600 पन्नों की जांच रिपोर्ट पेश की जिसमें कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं।
आइए जानते हैं मुरादाबाद दंगे के 43 साल बाद हुए अचानक से योगी सरकार के कार्यकाल में इस बड़े खुलासे के क्या सियासी मायने हैं, यूपी की राजनीति पर क्या होगा इसका असर?

याद रहे यूपी का यह वो मुरादाबाद दंगा था जिसमें 83 लोगों की जान चली गई थी और 112 लोग जख्मी हुए थे। एकल सदस्सीय न्यायिक जांच के लिए गठित किए गए जस्टिस सक्सेना आयोग ने इस मामले में 20 फरवरी 1983 को रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन खुलासा इतने साल बाद हुआ है। इस रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं जिसके बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस तिलमिला उठी है।
इस रिपोर्ट से कांग्रेस की बेचैनी बढ़ने का कारण यह है कि 1980 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ईद के दिन जब ईदगाह में दंगे हुए थे तब यूपी में कांग्रेस की वीपी सिंह के प्रतिनिधित्व वाली सरकार थी। 1983 में ही यह रिपोर्ट सौंप दी थी लेकिन अभी तक किसी सरकार ने इसे सार्वजनिक नहीं किया था लेकिन अब योगी सरकार ने इसकी सच्चाई सामने ला दी है।
योगी सरकार ने ऐसे समय में खुलासा किया है जब लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है, विपक्ष का आरोप है कि भाजपा जिस तरह मुस्लिम वोटरों में धीरे-धीरे अपनी पैठ बनाना चाह रही है, ये उसी का हिस्सा है। हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर विपक्ष की बौखलाहट इसलिए भी है कि इस रिपेार्ट से साफ हुआ है कि मुरादाबाद के दंगे में भाजपा, आरएसएस या किसी हिंदू संगठन का कोई हाथ नहीं था।
यूपी में अल्पसंख्यक वोटरों की कुल संख्या
बता दें यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर आम चुनाव में भाजपा जीत हासिल करने का लक्ष्य रखी है उनमें से 29 सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। पूरे प्रदेश में करीब 4 करोड़ मुसलमान हैं जिसमें बड़ी संख्या में पसमांदा वोटर हैं।
किसकी वजह से हुआ था 1980 का दंगा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि ये दंगा मुस्लिम लीग के दो नेताओं के राजनीतिक महात्वाकांक्षा के कारण हुआ था। मुस्लिम समुदाय का नेता कौन होगा इसको लेकर दोनों नेताओं के बीच खींचतान चल रही थी जो इस मुरादाबाद दंगे की प्रमुख वजह बनी। रिपोर्ट में कहा गया ये पूर्व नियोजित दंगा था, जिसे डॉ शमीम अहमद के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग और डॉक्टर हामिद हुसैन उर्फ डॉक्टर अज्जी के नेतृत्व वाले खाकसारों और उनके किराए के लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया था।
भाजपा,आरएसएस की इसमें नहीं थी कोई भूमिका
इस रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि इस दंगे के समय मुरादाबाद ईदगाह में हुई उपद्रव समेत अन्य जगहों पर जो दंगा हुआ उसके लिए कोई भी हिंदू संगठन या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) , भाजपा या कोई भी अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार नहीं था, इनकी इस दंगे में इन सबकी कोई भूमिका नहीं थी।
जानें 1980 में क्या हुआ था?
एकल सदस्सीय न्यायिक जांच के लिए गठित किए गए जस्टिस सक्सेना आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नमाजियों के बीच में सूअर धकेल दिए गए थे। जिससे भड़के मुसलमानों ने शहर की हिंदू दुकानदारों और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था। जिसके बाद हिंदुओं ने बदला लिया और सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा था।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications