अफगानिस्तान में हो रही उथल-पुथल से परेशान हैं अफगानी छात्र, तनाव से उबारने में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन
लखनऊ, 19 अगस्त: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही भारत में आकर रह रहे अफगानी समुदाय के लोगों में काफी खौफ देखा जा रहा है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के कई विश्वविद्यालयों में अफगानिस्तान से आकर हजारों छात्र यहां तालीम हासिल कर रहे हैं। लेकिन जैसे जैसे उन्हें अफगानिस्तान में चल रहे उठापटक के बारे में जानकारी मिल रही है वैसे वैसे यूपी के विश्वविद्यालयों में तालीम ले रहे छात्रों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। इस मनोवैज्ञानिक दबाव को दूर करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक नया तरीका इजाद किया है। अब छात्रों को हैप्पी थिकिंग लैब से जोड़ा जा रहा है ताकि उनका मानसिक दबाव कम हो सके।

लखनऊ विश्वविद्यालय के अलग अलग विभागों में करीब 60 अफगानी छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें से किसी ने तीन साल पहले एडमिशन लिया था तो किसी ने दो साल पहले कोई छह महीने पहले ही यहां पहुंचा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की कोशिश है कि संकट की इस घड़ी में इन छात्रों की मदद की जाए और उनके तनाव को कम करने के लिए हर वह मुमकिन कोशिश की जाए जो संभव हो सकता है।अ
अफगानी दूतावास के सम्पर्क में विश्वविद्यालय प्रशासन
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही विश्वविद्यालय में पढ़ने आए छात्रों के बीच अपने परिजनों से मिलने और बात करने को लेकर उत्सुक हैं लेकिन अभी उनको किसी तरह से शांत रहने की और तनाव में न रहने का अनुरोध किया जा रहा है। छात्रों बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार अफगानी दूतावास के सम्पर्क में है और वहां के हालात के पल पल का अपडेट ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने अफगानी छात्रों से बातचीत के दौरान उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया कि हर संभव उनकी मदद की जाएगी।
आलोक कुमार राय ने वन इंडिया डॉट काम से बातचीत के दौरान कहा कि छात्र छात्राओं को पूरी तरह आश्वस्त किया गया है कि वह किसी तरह के तनाव और चिंता में न रहें। किसी तरह की जरुरत पड़े तो वह सीधा मुझसे बात कर सकते हैं। हर संभव उनकी मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

छात्रों की लगातार हो रही काउंसलिंग
छात्रों को मानसिक तनाव से निपटने के लिए काउंसलिंग, ध्यान, योग, बायोफीडबैक की मदद लेने का सुझाव दिया गया। इस लैब का उद्घाटन राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा 21 नवंबर, 2020 को किया गया था। इस प्रयोगशाला के सकारात्मक वातावरण मे सभी विद्यार्थी स्वयं को सहज एवं सुरक्षित अनुभव कर रहे थे। इस अवसर पर विभाग की समन्वयक डा अर्चना शुक्ला, डा मेधा सिंह, एवं निदेशक अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, लखनऊ विश्वविद्यालय, प्रो आर पी सिंह उपस्थित रहे।
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि,
''अफगानिस्तान मे हुई वर्तमान उथलपुथल से आहत लखनऊ विश्वविद्यालय मे शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को परामर्श देने एव उनसे वार्ता के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय की ओर से उन सभी छात्रों को मंथन कक्ष में आमंत्रित किया गया था।इसी कड़ी मे आज सभी अफगानी छात्र -छात्राओं ने मनोविज्ञान विभाग द्वारा स्थापित हैप्पी थिंकिंग लैब का दौरा किया।''
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications