भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची अदिति सिंह, हुआ जबरदस्‍त स्‍वागत, देखें वीडियो

रायबरेली, 04 दिसंबर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राज्य भर में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है। कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्‍वाइव कर चुकी रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहली बार पहुंची। भगवा रंग में रंग चुकी अदिति सिंह का भाजपा के लोगों ने और वहां की जनता ने जबदस्‍त स्‍वागत किया।

aditi

सदर विधानसभा सीट से विधायक अदिति सिंह का स्‍वागत वहां की जनता ने फूल मालाओं और शंख बजाकर किया। अदिति सिंह को बधाई देने के लिए सैकड़ों की भीड़ जमा हुईं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन करने के अदिति सिंह के फैसले को जनता ने सराहा। अदिति सिंह के काफिले में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी के नारे लगाए।

बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से चुनाव लड़ी और लगभग 90 हजार वोटों से जीत हासिल की। रायबरेली के 5 बार विधायक रहे स्‍वर्गीय अखिलेश यादव की बेटी अदिति सिंह अपने पिता की राजनीतिक कुर्सी संभाल रही हैं। विधायक बनने के बाद से ही कांग्रेस से वो असंतुष्‍ट नजर आ रही थीं उन्‍होंने कई मौकों पर कांग्रेस से मुगालफत करते हुए योगी सरकार की तारीफ करती नजर आई। लंबे समय से उनके भाजपा ज्‍वाइन करने क अटकलें लगाई जा रही थी, आखिरकार अदिति सिंह ने दो नवंबर 2021 में भाजपा ज्‍वाइन कर कांग्रेस को अलविदा कह दिया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+