UP: राहुल गांधी के शक्ति बयान पर अदिति सिंह का जवाब
राहुल गांधी ने जिस तरह से शक्ति को लेकर बयान दिया है उसपर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कहा कि यह हमारी पार्टी की शक्ति है, शक्ति संगठन की है, शक्ति हमारे प्रधानमंत्री और उनके अच्छे कार्यों की है। हमारे अलग-अलग सूबों के जो मुख्यमंत्री हैं, कार्यकर्ता हैं, छोटे से छोटे बूथ लेवल के कार्यकर्ता की आप जो मेहनत देखेंगे, कैसे पन्ना प्रमुख बनाए जाते हैं।
कैसे पांच साल पार्टी के कार्यक्रम उन्हें मिलते रहते हैं, जिसे बहुत अच्छे तरह से छोटे से छोटे कार्यकर्ता फिर चाहे वह हमारे प्रधान सेवक हों, चाहे बूथ लेवल कार्यकर्ता हों, सभी उसी मेहनत से जुड़ते हैं जमीनी कार्य से जैसे उन्हें जुड़ना चाहिए। निश्चित रूप से हमारे पास यह शक्ति है, यह हमारी पार्टी के हर कार्यकर्ता में यह शक्ति है, हमारे शीर्ष नेतृत्व से हमारे अंदर यह शक्ति आती है।

बता दें कि जिस तरह से राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी महिला शक्ति का अपमान करती है, उनके बयान पर पीएम मोदी ने तीखा हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि देश की जनता कांग्रेस को इस चुनाव में इसका जवाब देगी। लेकिन राहुल गांधी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। मैंने जिस शक्ति का उल्लेख किया है, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं।
राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी ने कहा था कि राजनीतिकारों का कहना है कि नारी शक्ति देश में साइलेंट वोटर हैं, वह मोदी की साइलेंट वोटर हैं। लेकिन मेरे देश की नारी शक्ति वोटर नहीं बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है। इंडी गठबंधन के लोग इस नारी शक्ति को कुचलना चाहते हैं। इन लोगों को महिला सशक्तिकरण पसंद नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications