यूपी: मतगणना स्थल पर तैनात हुए पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल व PAC, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
यूपी: मतगणना स्थल पर तैनात हुए पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल व PAC, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ, 09 मार्च: 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे की घोषणा होने जा रही है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने मतगणना स्थल को लेकर अपनी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि मतगणना के दौरान अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने या उपद्रव करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी प्रशांत कुमार ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 10 मार्च को पूरे उत्तर प्रदेश में मतगणना शांति-पूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर इस दौरान कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था या हुड़दंग करने की कोशिश करता है या पाया जाता है उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नहीं होगी विजय जुलूस की अनुमति
कहा कि मतगणना के बाद प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। इस पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जोन, रेंज, जिलों के सीनियर अफसरों को शांतिपूर्ण मतगणना कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही मतगणना स्थल से लेकर क्षेत्र में भी पूरी तरह से सतर्क नजर रखने को कहा गया है।
स्ट्रॉन्ग रूम तक होगी थ्री लेयर सिक्योरिटी
अतिरिक्त सीईओ बीडी राम तिवारी ने बताया कि 10 मार्च मतगणना के संबंध में सभी मतगणना केंद्रों में जो स्ट्रॉन्ग रूम हैं वहां थ्री लेयर सीएपीएफ सिक्योरिटी है। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। फिर ईवीएम से प्राप्त मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications