यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी, संपत्ति कुर्की का आदेश

की

देवरिया। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मुश्किलें बढ़ सकती है। कृषि मंत्री के खिलाफ राज्य के देवरिया के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ 24 साल पुराने एक मामले में 11 साल से उपस्थित ना होने के चलते यह वारंट जारी किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला साल 1994 में दर्ज किया गया थ।

यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी

सुनवाई साल 2004 में शुरू हुई उस वक्त शाही ने जमानत ले ली थी। साल 2007 में अदालत में पेश होने का निर्देश मिलने पर भी शाही तब से नहीं गए।शाही के खिलाफ अपराधय संख्या 271-94 में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 353,506 के तहत कसया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। संग्रह आमीन चंद्रिका सिंह ने आरोप लगाया था कि शाही सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने आदेश दिया है कि उनकी संपत्ति कुर्क की जाए। वही संबंधित थाने के एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि 19 फरवरी 2018 को मामले के पूरे विवरण के साथ अदालत में उपस्थित हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+