रायबरेली, आजमगढ़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों पर एक्शन की तैयारी, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Fake birth certificate episode: उत्तर प्रदेश के रायबरेली और आजमगढ़ जनपद के साथ ही अन्य जनपदों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों की आईडी से पत्र बन रहे थे उन पर कार्रवाई होगी।
इसमें ज्यादातर मामले उत्तर प्रदेश के रायबरेली और आजमगढ़ जनपद के हैं। मामला जानकारी में आने के बाद एटीएस द्वारा इसकी जांच की गई थी। इस मामले में एटीएस ने कई जगह पर छापेमारी की थी और मास्टरमाइंड रविकेश के साथ ही कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

रविकेश को गिरफ्तार करने के बाद एटीएस द्वारा इस मामले में कई खुलासे किए गए। अलग-अलग जगहों से भी कल 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जेल भेज दिया जा चुका है। एटीएस द्वारा जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है।
ऐसे में कहा जा रहा है कि अब इस मामले में जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम विकास अधिकारियों के लॉगिन आईडी और पासवर्ड के मदद से जनरेट किए गए थे।
केवल उत्तर ही प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के आने राज्यों के रहने वाले लोगों का भी फर्जी तरीके से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया था। जब इस मामले की जानकारी एटीएस को हुई तो हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल शुरू ही तो पता चला कि यूपी के अन्य जनपदों में भी सहज जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए।
मामले में कई सीएससी संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया था और वे भी अभी जेल में बंद हैं। सीएससी संचालक भी इन लोगों के सहयोग से और ग्राम पंचायत अधिकारी की आईडी से इसी तरह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना और बनवा रहे थे। फिलहाल अब एटीएस द्वारा जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications