'अखिलेश यादव ने खुद ही अपना सत्यानाश किया', पूर्व कांग्रेसी ने राहुल गांधी के बाद अब सपा प्रमुख पर बोला हमला
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम एक बार फिर अपने बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राहुल गांधी को "बदतमीजों के बादशाह" बताने वाले प्रमोद कृष्णम ने अब दावा किया है कि राहुल गांधी पर लूट-खसोट के केस दर्ज हैं और वो बेल पर चल रहे हैं। राहुल गांधी के संस्कारों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दोहराया राहुल देश की मर्यादा को समझने में विफल रहे हैं।
इसके साथ ही आचार्य कृष्णम ने यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या और बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला है। आचार्य कृष्णम ने कृष्णम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार कर अपनी पार्टी का "सत्यानाश" कर दिया है।

"घर में नहीं हैं दाने, अम्मा चली भुनाने"
आचार्य कृष्णन ने तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश यादव की हालत ऐसी हो गई है कि "घर में नहीं हैं दाने, अम्मा चली भुनाने" उन्होंने यह भी सलाह दी कि अखिलेश को बिहार की बजाय उत्तर प्रदेश की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि जनता राहुल गांधी के नेतृत्व को पहले ही नकार चुकी है।
नाम बदलने की राजनीति पर क्या बोले आचार्य?
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शहरों के नाम बदलने की राजनीति पर कहा, "योगी जी चाहते हैं कि भारत की पहचान महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह और महात्मा फुले जैसे महापुरुषों के नाम से हो, जबकि अखिलेश यादव चाहते हैं कि यह देश औरंगजेब, तैमूर लंग और बाबर के नाम से जाना जाए।" उन्होंने इसे "विचारधारा का फर्क" बताया।
"मुसलमानों को भाजपा को वोट देना चाहिए"
बसपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए बसपा और सपा ने मुसलमानों का नुकसान किया है, भाजपा ने मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं किया है और मोदी सरकार की किसी योजना में ऐसा नहीं लिखा कि मुसलमानों को लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए मुसलमानों को भाजपा को ही वोट देना चाहिए।
जो गंगा स्नान करता है, वो सनातनी बन जाता है
स्वामी प्रसाद मौर्य के 'जय श्रीराम' और 'बजरंगबली' से जुड़े बयान पर आचार्य ने कहा "लोग मरने के बाद नरक में जाते हैं, पर स्वामी प्रसाद मौर्य जीते जी नरक का रास्ता प्रशस्त न करें।" यशवीर महाराज के 'जेहादियों की दुकानों का बहिष्कार' वाले बयान पर, जो तिगरी गंगा कार्तिक मेले में दिया गया था, कृष्णम ने कहा कि जो गंगा स्नान करता है और दर्शन करता है, वह भी सनातनी बन जाता है।












Click it and Unblock the Notifications