शनि देव का दर्शन कर दिल्ली लौट रहे युवक और दो बहनों को ट्रक ने रौंदा
मथुरा। मथुरा के थाना कोसीकलां इलाके के कोटवन चौकी के समीप आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे धान से भरे ट्रक ने बाइक सवार एक युवक और दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक चालक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल हाईवे 2 पर हुआ हादसा
राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर तेज रफ्तार का कहर एक बार देखने को फिर मिला। मथुरा के थाना कोसीकलां इलाके के कोटवन चौकी के समीप आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे धान से भरे ट्रक ने बाइक सवार एक युवक और दो महिलाओं को कुचल दिया। ट्रक के कुचल जाने से दिल्ली के ओखला निवासी लीला उम्र 28 वर्ष, शीला उम्र 25 वर्ष और सचिन उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि सचिन अपने दोस्त की बहनों को कोकिलावन से शनि देव के दर्शन करा कर वापस दिल्ली के लिये लौट रहा था।

ट्रक ने मारी टक्कर
कोटवन चौकी के समीप आकार उन तीनों को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी इस घटना में बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची इलाका पुलिस ने घटना स्थल से शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के परिवार को घटना की सूचना दे दी गयी है और सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन कोटवन चौकी पहुँच गये।

ड्राइवर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
मृतकों के परिजनों ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दे दी है । पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि दो बहनें थी मेरी और एक दोस्त था, हम शनि देव मंदिर आये थे। शनि देव मंदिर से दर्शन करके वापस आ रहे थे । कोटवन चौकी के सामने आकर हम गाड़ी रोककर टॉयलेट कर रहे थे तभी ट्रक ने टक्कर मार दी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी ।












Click it and Unblock the Notifications