मां दुर्गा के जागरण में भीषण हादसा, देर रात पंडाल पर बिजली का तार गिरने से मची भगदड़

इस जागरण में दो हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। रात करीब 1:30 बजे मंदिर के पास खेत में जागरण होते समय बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा और पूरे पंडाल में करंट दौड़ने लगा।

बरेली। बरेली आंवला क्षेत्र के एक गांव में जागरण के समय पंडाल पर देर रात बिजली का तार गिर गया। जिसके बाद करंट की चपेट में आने से जागरण मंडली के एक कलाकार सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के समय पंडाल और आस-पास लगभग दो हजार लोगों की मजूदगी बताई जा रही है। भगदड़ के बाद मां दुर्गा के जागरण पंडाल में गिरी पड़ी कुसियां, श्रद्धालुओं की मौके पर छूटी चप्पलें, लोगों में उस वक्त की दहशत को बयां कर रही हैं।

Accident in Jagaran of Maa Durga, Electric wire fall down

जानकारी के मुताबिक आंवला क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात देवी दुर्गा का जागरण आयोजित किया गया था। लिहाजा इस जागरण में दो हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। रात करीब 1:30 बजे मंदिर के पास खेत में जागरण होते समय बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा और पूरे पंडाल में करंट दौड़ने लगा। जब लोग दुर्घटना का शिकार होने लगे तो जागरण में भगदड़ मच गई।

वहीं इसी बीच जागरण पंडाल में मौजूद आंवला के ही ग्राम निवासी अजय पाल और बदायूं के विनावर थाना क्षेत्र का रहने वाला सुशील कुमार करेंट की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुशील देवी जागरण मंडली में बतौर कलाकार भजन करने आया था। करेंट की चपेट में आकर और भगदड़ मचने से दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना पुलिस ने बताया की दुर्घटना की सूचना पर तत्काल यूपी 100 पहुंची और साथ ही सहायता के लिए थाना पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+