मां के भंडारे में प्रसाद लेने आए लोग लगे जान बचाकर भागने, दर्जनों शिकार
इसी बीच प्रसाद तैयार कर रहे हलवाई और उनके सहयोग में जुटे ग्रामीण चीखने चिल्लाने लगे। अचानक से भंडारे में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
इलाहाबाद। इलाहाबाद के नवाबगंज इलाके में सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे देवी भंडारे के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक आग भड़क उठी। आग ने प्रसाद बनाने में लगे एक दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे एक महिला, एक किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप पर झुलस गए।

लोग लगे इधर-उधर भागने
हालांकि कुछ बहादुर युवकों ने बोरा भिगोकर सिलेंडर की आग बुझाई। जिससे सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। घटना से बड़ी त्रासदी हो सकती थी। घटना नवाबगंज के दानियालपुर गांव की है। यहां नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई है। पूजा पाठ के साथ शाम को भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

एकदम से लोग लगे चिल्लाने
इसी बीच प्रसाद तैयार कर रहे हलवाई और उनके सहयोग में जुटे ग्रामीण चीखने चिल्लाने लगे। सिलेंडर से गैस लीकेज के बाद आग लग गई थी। जिसमें झुलसे लोग चिल्ला रहे थे। अचानक से भंडारे में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

नौजवानों ने दिखाई बहादुरी
कुछ नौजवानों ने सिलेंडर की आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाहाबाद के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सोनू 13, सरोज 42, रामसिंह 27 समेत दर्जन भर लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications