इलाहाबाद में हार के बाद आगरा के अंबेडकर यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा

नई दिल्ली। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में हार से परेशान एबीवीपी को दो दिन बाद ही राहत भरी खबर मिली। आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जलवा दिखाते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत चार सीटों पर कब्जा जमाया।

एबीवीपी का कमाल

एबीवीपी का कमाल

आगरा के अंबेडकर यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले चुनाव में यहां एबीवीपी को कोई सीट नहीं मिली थी, वहीं समाजवादी छात्र सभा ने यहां की दो सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। इस बार के चुनाव में एबीवीपी ने बड़ा कमाल करते हुए समाजवादी छात्र सभा और एक सीट एनएसयूआई से छीन ली है।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी की पांच में से 4 सीट पर एबीवीपी का कब्जा

अंबेडकर यूनिवर्सिटी की पांच में से 4 सीट पर एबीवीपी का कब्जा

आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ-साथ महासचिव और संयुक्त सचिव की पोस्ट पर जीत दर्ज की। लाइब्रेरी सचिव का पद एक निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में गया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अभिषेक मिश्रा और उपाध्यक्ष पद पर कृतिका सोलंकी महासचिव पदद पर चंद्रजीत यादव और संयुक्त सचिव के पद पर कुणाल दिवाकर ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय उम्मीदवार चंचल पांडेय ने लाइब्रेरी सचिव के पद पर जीत दर्ज की है। विश्वविद्यालय में 44 फीसदी वोटर टर्नआउट रहा।

इलाहाबाद में झटके बाद आगरा से एबीवीपी के लिए अच्छी खबर

इलाहाबाद में झटके बाद आगरा से एबीवीपी के लिए अच्छी खबर

एबीवीपी के लिए ये जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि करीब दो दिन पहले ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन समाजवादी छात्र सभा (एससीएस) ने शानदार जीत दर्ज की थी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ (एयूएसयू) चुनाव में एससीएस ने अध्यक्ष पद समेत 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। समाजवादी छात्र सभा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सांस्कृतिक सचिव का पद हासिल किया था। वहीं महासचिव के पद पर एबीवीपी के कैंडिडेट ने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+