VIDEO: आजम के विरोध में हुआ ये भी...जब सड़क पर आए ABVP के नेता
रिसिविंग देने से इनकार करने पर कुछ एक पदाधिकारी अराजकता पर उतर आए और एसआई को अपशब्द कह डाला।
अमेठी। आजम खान ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया, देश में चारों तरफ उनके खिलाफ विरोध सामने आ रहा है। इस बीच एबीवीपी के पदाधिकारियों में भी आजम को लेकर उबाल है, पदाधिकरी सड़क पर उतरे लेकिन अपने आक्रोश में ये इतने तपे थे कि कोतवाली में घुसकर एसआई को भी अपशब्द कह डाला।

आगे पढ़े पूरा मामला
गौरतलब है कि भारतीय सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करने पर सपा नेता आजम खान के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के पदाधिकारियों ने डीएम ऑफिस के सामने आजम खान का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। यही नहीं कुछ समय के लिए इन पदाधिकारियों ने रोड भी जाम किया।
एसआई ने रिसिविंग देने से किया था मना
इसके बाद एबीवीपी के इन पदाधिकारियों का काफिला सीधे गौरीगंज कोतवाली के लिए चल पड़ा। यहां एसएचओ किसी काम से कोतवाली से निकले थे जिनके स्थान पर एसआई राम नारायन यादव मौजूद थे। पदाधिकारियों ने एसआई को मुकदमा लिखने के लिए तहरीर पकड़ाया और फिर उनसे रिसिविंग मांगी। रिसिविंग देने से इनकार करने पर कुछ एक पदाधिकारी अराजकता पर उतर आए और एसआई को अपशब्द कह डाला।

एसएचओ ने दिया इस बात का अल्टिमेटम
उधर एसआई ने फोन कर एसएचओ को बुलाया, एसएचओ ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर मामले को संभाला। इस बीच पदाधिकारियों ने उनसे भी रिसिविंग मांगी। जिस पर रिसिविंग देते हुए एसएचओ ने एबीवीपी के पदाधिकारियों को इतना अल्टिमेटम अवश्य दे दिया की रोड जाम करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
पुलिस करेगी वैधानिक कार्रवाई
इस संदर्भ में एसपी अमेठी पूनम से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने ऐसी किसी बात के संज्ञान में होने से इनकार करती मिली। हां ये अवश्य कहा कि वो मामले का पता लगाएंगी अगर ऐसा कोई मामला हुआ तो जो वैधानिक कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications