वाराणसी: हार से बौखलाई ABVP, जीते सपा अध्यक्ष के समर्थकों पर किया हमला
ये घटना तब हुई जब राहुल के समर्थक अभिमन्यु मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे। अभिमन्यु ने बताया की वाल्मीकि के साथ और भी लोग मौजूद थे। इस घटना की जानकारी जैसे ही हॉस्टल के बाकि छात्रों को मिली वो मौके पर आए तो वाल्मीकि और उसके समर्थक भाग गए।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का चुनाव प्रशासनिक अमले ने तोड़फोड़ और पथराव के बाद संपन्न करा दिया लेकिन पीएम की काशी में ABVP का प्रत्याशी हार गया। इसी चुनावी रंजिश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी वाल्मीकि उपाध्याय ने आज सुबह की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नरेंद्र देव हॉस्टल पहुंचकर जीते हुए समाजवादी पार्टी के राहुल दुबे के समर्थकों की लाठी डंडों के जमकर पिटाई कर दी। ये घटना तब हुई जब राहुल के समर्थक अभिमन्यु मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे। अभिमन्यु ने बताया की वाल्मीकि के साथ और भी लोग मौजूद थे। इस घटना की जानकारी जैसे ही हॉस्टल के बाकि छात्रों को मिली वो मौके पर आए तो वाल्मीकि और उसके समर्थक भाग गए। वहीं इस घटना के वाद काशी विद्यापीठ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल दुबे और अभिमन्यु के साथ-साथ सैकड़ों समर्थक गेट नंबर 01 और गेट नंबर 02 पर धरने पर बैठ गए। वहीं बवाल को बढ़ता देख खुद एसपी सिटी दिनेश सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।

दर्ज होगी FIR
इस घटना के बाद राहुल और अभिमन्यु के साथ-साथ सपा के समर्थकों का गुस्सा पूरे उबाल पर था। इस धरने से वाराणसी कैंट से BHU जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। वहीं बवाल के बाद अफरातफरी मच गई। इस पिटाई में अभिमन्यु को काफी चोटे आईं जो इलाज करने के बाद वहीं घटना स्थल पर बैठ गया है। राहुल के समर्थक भी पुलिस के सामने डंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस मामले पर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि घायल छात्र अभिमन्यु का मेडिकल कराया जाएगा और मेडिकल के आधार पर ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी वाल्मीकि उपाध्याय और उसके समर्थकों की शिनाख्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर करवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications