सरकारी स्कूल में बिस्किट खाने से 103 बच्चे बीमार, 63 की हालत गंभीर

Recommended Video

    Uttar Pradseh: 103 children fall ill in UP Govt-run residential school | वनइंडिया हिंदी

    भदोही। यूपी में मिर्जापुर जिले के मडिहान और विंध्याचल के दो राजकीय आश्रम पद्धति में लगातार दो दिन फूड प्वॉइजनिंग से कई बच्चों के बीमार होने के बाद अब भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जहरीला बिस्किट खाने से 103 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 43 बच्चों को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया है जबकि 63 गम्भीर बच्चे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

    बिस्किट खाने के बाद बीमार पड़े बच्चे

    बिस्किट खाने के बाद बीमार पड़े बच्चे

    बिस्किट खाने के बाद बच्चे फ़ूड प्वायजनिंग का शिकार हो गए और उन्हें उल्टी, डीएसटी व चक्कर आने लगा था जिसके पश्चात उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी ने जांच की एक कमेटी गठित कर दी है।

    बिस्किट के एक्सपायरी होने की बात सामने आई

    बिस्किट के एक्सपायरी होने की बात सामने आई

    सैकड़ों बच्चो के बीमार होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी विशाखजी ने बच्चों के हालात का जायजा लिया और मौजूद चिकित्साधिकारियों से बच्चों के समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में बिस्किट के एक्सपायरी होने की बात सामने आई है।

    मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई

    मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई

    फ़ूड प्वायजनिंग मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल पर एसपी, सीएमओ, सीडीओ, एसडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अफसर रात तक डटे रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+