आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान 2 साल बाद जेल से रिहा, चुनाव लड़ने की है संभावना
लखनऊ, जनवरी 15। समाजवादी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहा कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9 बजे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर की जेल से रिहा किया गया। वो पिछले 23 महीने से जेल में बंद थे। उनकी रिहाई पहले ही सुनिश्ति हो गई थी, क्योंकि उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल चुकी थी।

सभी मामलों में अब्दुल्ला को मिल गई है जमानत
Recommended Video
अब्दुल्ला आजम की रिहाई के मौके पर सीतापुर जेल के बाहर ना सिर्फ परिवार के लोग पहुंचे थे, बल्कि उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ जेल के बाहर दिखी। जेल से बाहर आने के बाद वो अपने परिवार और समर्थकों के साथ रामपुर लौट गए हैं। रिहाई के बाद अब्दुल्ला आजम ने मीडिया से बात करते हुए सिर्फ इतना कहा कि मैं चाहता हूं कि देश की अदालतें न्याय दें। उनका ये बयान कहीं ना कहीं अपने पिता आजम खान को लेकर था, जो अभी भी जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि अब्दुल्ला आजम पर लगभग 43 मुकदमे दर्ज थे। उन सभी मुकदमों में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। हैं।
चुनाव लड़ सकते हैं अब्दुल्ला आजम
आपको बता दें कि अब्दुल्ला आजम की रिहाई यूपी में चुनाव के वक्त हुई है। ऐसे में ये संभावनाएं बहुत जोर पकड़ रही हैं कि समाजवादी पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। आजम खान और अब्दुल्ला आजम साल 2020 से जेल में बंद हैं। 27 फरवरी 2020 को उन्हें रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications