'राम मंदिर बन जाएगा तो बीजेपी की दुकान कैसे चलेगी'

वाराणसी। 1975 में लगे आपातकाल को लेकर जहां बीजेपी आज पूरे देश मे काला दिवस के रूप में मना रही है। वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आम आदमी पार्टी देश में अघोषित आपातकाल होना बताकर बीजेपी को घेरने में लगी हुई है। इसी के तहत आज वाराणसी में आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जनाधिकार पदयात्रा निकाली। संजय सिंह ने बताया कि यह रैली अघोषित आपातकाल लगाने वाले पीएम मोदी के क्षेत्र से आपातकाल को समाप्त कराने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण के शहर बलिया तक जाएगी।

AAP leader sanjay singh attack on BJP

इस दौरान संजय सिंह ने बीजेपी के द्वारा काला दिवस मनाए जाने पर कहा कि बीजेपी अपने लिए काला दिवस मना रही है। विगत 4 सालों में बीजेपी का चेहरा काला हुआ है। इस लिए वह काला दिवस मना रही है। संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सवा साल में योगी ने उत्तर प्रदेश को रोगी बना दिया है। वहीं राम मंदिर बनाए जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि यदि राम मंदिर बन जाएगा तो बीजेपी की दुकान कैसे चलेगी। उन्हें अपनी जलेबी की दुकान भी बेचनी है।

AAP leader sanjay singh attack on BJP

दिल्ली के सांसद और आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने आज वाराणसी के भारत माता मन्दिर से बलिया के लिए पदयात्रा की शुरुआत करते हुए एक बार फिर कहा कि आज मुम्बई में पीएम आपातकाल को लेकर वीडियो जारी कर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हो लेकिन ये एक ऐसा समय है जब आज केंद्र की सरकार जनता के साथ दोहरा चरित्र अख्तियार कर रही है। असल मे आज काला दिवस बीजेपी भले ही मना रही तो लेकिन देश मे अघोषित आपातकाल जैसी स्तिथि देश मे बनी हुई है। देश मे नोटबन्दी और GST की मार ने जनता को बेहाल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+