UP Weather Alert: यूपी के सीतापुर, रामपुर और बरेली समेत इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें ताजा अपडेट
UP Weather Alert: सावन के महीने में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलाधार बरसात हो रही है।
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा कुछ जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।

इधर वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में पिछले तीन दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल होने के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत है। काशी में गंगा घाट के किनारे भी तो पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
इन जनपदों में होगी भारी बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 तक उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के जनपदों में भारी बरसात होने की संभावना जाहिर की गई है।
इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी बरसात की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है।
बात करें वाराणसी की तो वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जाहिर की गई है। वाराणसी में मंगलवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बरसात भी हो सकती है।
इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को वाराणसी और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जो गुरुवार तक जारी रहेगी। शुक्रवार को भी मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि शुक्रवार के बाद कुछ दिनों तक बारिश कम होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications