मेरठ हाईवे पर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग, वीडियो में देखिए घटना

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के मोदीपुरम में चौहान मार्केट के सामने हाईवे पर एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवक शराब के नशे में था। चीख-पुकार पर आग लगा युवक मार्केट की ओर भागा। जिसके बाद वह गिर पड़ा।

A youth tried to immolate himself on highway of Meerut

आसपास खड़े लोगों ने युवक के कपड़ों में लगी आग पर पानी और दूध डालकर काबू किया। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को हाईवे के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम राहुल है और वो नशे में था। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इसकी जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+