बहराइच: पुलिस चौकी के अंदर पानी लेने गए युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

युवक पानी भरने के लिए पुलिस स्टेशन में गया था। वहां नल में करंट था जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

बहराइच। यूपी के बहराइच में स्थित तिकोनी बाग पुलिस चौकी में पानी लेने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए है।

बहराइच: पुलिस चौकी के अंदर पानी लेने गए युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आडहीपुर गांव निवासी अनूप कुमार 22 पुत्र नानभाई अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए शहर में स्थित तिकोनी बाग पुलिस चौकी के समीप एक होटल पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि सोमवार को होटल की जरूरत के लिए पानी भरने के लिए अनूप तिकोनी बाग पुलिस चैकी गया। पानी भरने के दौरान नल में अचानक करंट उतर आया। जिसकी चपेट में अनूप आ गया। उसे आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

बहराइच: पुलिस चौकी के अंदर पानी लेने गए युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।

बहराइच: पुलिस चौकी के अंदर पानी लेने गए युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

पुलिस चैकी के अंदर लगे नल में कैसे करंट उतर गया। इसकी जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+