अमेठी में युवा दलित ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से काटकर हत्या

अमेठी। यूपी के अमेठी में 48 घंटे के अंदर हत्या की दूसरी वारदात हुई है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में दलित ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में दलित ग्राम प्रधान सुनील कोरी हिसाब-किताब लिखवा कर बाजार के लिये निकला था। रात का समय आ गया और वो घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने मोबाइल पर कॉल किया। इसका जवाब न मिलने पर परिजन परेशान हुए।

गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर मिली लाश

गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर मिली लाश

परिजनों ने गांव व आस-पड़ोस में उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात कुछ लोगों ने गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर प्रधान की लाश होने की ख़बर मिली तो गांव के लोग दौड़ पड़े। वहां का मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया। उसे बड़ी बेरहमी से मारा गया था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के चोट के निशान मिले हैं। मृतक सुनील का शुमार अमेठी के सबसे युवा ग्राम प्रधान में था।

पुलिस ने की घटनास्थल की जांच

पुलिस ने की घटनास्थल की जांच

फिलहाल सूचना पर एसपी कुन्तक किशोर, एएसपी बी.सी.दुबे व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बारीकी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिये डेड बॉडी को भेज दिया गया है। परिवार वालों से तहरीर प्राप्त कर इसमें कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा प्रथमदृष्या मामला हत्या का ही लग रहा है, क्या और कौन लोग इसमें शामिल हैं, ये विवेचना में स्पष्ट होगा।

ट्रैक पर मिली थी पत्रकार के बेटे की लाश

ट्रैक पर मिली थी पत्रकार के बेटे की लाश

आपको बता दें कि बीते रविवार तड़के जिले के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता अजय सिंह के बेटे की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। वो यहां के नवोदय विद्यालय में 11वीं का छात्र था और स्कूल कैम्पस में ही रहता था। इस तरह स्कूल कैम्पस से निकल कर उसकी लाश रेलवे ट्रैक के पास मिलने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी जिसके बाद से पत्रकारों में खासा रोष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+