गला कट गया लेकिन हमलावर का पीछा करती रही कृषि वैज्ञानिक की मां
औरैया। य़ूपी में औरैया जनपद के दिवियापुर नगर के राणा नगर में अपने घर में अकेले रह रही 65 साल की वृद्ध महिला को एक युवक ने घर में घुसकर चाकू से जान से मारने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर युवक घबरा गया और उसे छोड़ कर भाग गया। घायल अवस्था मे ही महिला ने उसका पीछा किया लेकिन ज्यादा घाव होने के कारण वह वहीं गिर पड़ी। घायल अवस्था में महिला को पुलिस ने नगर के सीएससी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते उपचार हेतु कानपुर भेज दिया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार महिला के गले की नस धारदार हथियार से कट गई। महिला के ऊपर हमले के बारे अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला के घर से कोई भी सामान नहीं ले गया। जानकारी के अनुसार कृषणा देवी 65 पत्नी सुभाष चंद दुबे घर में अकेले रहती थी। काफी समय पहले ही उनके पति का निधन हो चुका है। सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे के दौरान एक युवक घर में घुसा और पास में पड़े चाकू से वार कर दिया।

वार इतना जोरदार किया कि उसकी गर्दन कट गई उसके गले से खून बहने लगा यह देख घबरा गया और वहां से भागने लगा। वहीं घायल अवस्था में महिला युवक के पीछे भागी लेकिन दरवाजे के पास ही वह गिर पड़ी। उसके शोर मचाने के पर लोगों को जानकारी हुई। इस पर महिला के रिश्तेदार प्रशांत त्रिपाठी के सहयोग से भर्ती कराया गया। महिला के गले की नस कटी हुई थी। दूसरी ओर पुलिस के लिए घटना दिनदहाड़े चुनौती साबित हो रही है।
कस्बावासियों ने बताया कि महिला का एक बेटा है जो दिल्ली में रहता है और कृषि वैज्ञानिक है। पुलिस ने घटना के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया महिला के रिश्तेदार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications