यूपी: उन्नाव की युवती का यौन शोषण कर प्रेमी ने कन्नौज में बेच दिया

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दे साथ ले युवती का शारीरिक शोषण किया। उसके बाद रिश्तेदार को बेच दिया। इस बात की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब युवती ने फोन करके घर वालों को इस बात की जानकारी दी। यह सुन परिजन के पैर के नीचे की जमीन खिसक गयी। थाना पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

A young woman sold in Kannauj by lover of Unnao

पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके रिश्तेदार के यहां से युवती को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने संगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में वृद्धि हो सकती। कोतवाली प्रभारी ने आज बताया कि दूसरे आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने मेडिकल के लिए युवती को भेजा
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने कोतवाली में तहरीर देखकर बताया है कि उसकी बेटी को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखमपुर गोपालपुर निवासी अशोक ने शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। यह घटना 24 सितंबर 2017 की है। जहां उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पूर्व उसने साजिश रचते हुए युवती को अपने रिश्तेदार प्रदीप निवासी कन्नौज के हाथों बेच दिया। इधर युवती ने मौका मिलने पर परिजनों की जानकारी दी और बचाने की गुहार लगाई। बेटी के फोन के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए। युवती के पिता ने घटना की जानकारी बांगरमऊ पुलिस को दी।

जानकारी होने पर हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने युवती को कन्नौज में हाथ बेच दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस कन्नौज पहुंची और लड़की को मौके से बरामद किया और अपने साथ लेकर थाने आ गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+