यूपी: युवती से रेप की कोशिश में असफल होने पर फोड़ दी आंख
फतेहपुर। यूपी में फतेहपुर औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप के प्रयास में असफल होने पर युवक पिंटू गुप्ता और उसके साथी ने शौच के लिए गयी युवती से रेप करने की कोशिश की। रेप की कोशिश में असफल होने के बाद उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और उसकी आंख निकाल दी।

घायल होकर घर पहुंची युवती
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं गंभीर हालत में युवती ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद युवती को फतेहपुर से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

रेप की कोशिश के बाद कुल्हाड़ी से वार
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के गांव में सुबह करीब 9 बजे शौच के लिए गयी युवती के साथ पड़ोसी युवक पिंटू गुप्ता ने अपने साथी के साथ मिलकर कोहरे के फायदा उठाते हुए गंदी नीयत के चलते उसे खेतों के पास से दबोच लिया, जहां उसके साथ रेप करने की कोशिश की। रेप में असफल होने के बाद आरोपी पिंटू ने युवती पर कुल्हाड़ी से वार कर जान से मारने की कोशिश की। वहीं आरोपी ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया तो उस महिला की एक आंख तक फोड़ दी। कराहते हुए युवती अपने घर पर जैसे-तैसे पहुंची और आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी जानकारी थाने में दी जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने बताया कि औंग थाने के कौड़िया गांव का मामला संज्ञान में आया है। उसी गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है जहां सुबह शौच के लिए गयी युवती के साथ रेप करने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications