आगरा: चोटी काटनेवाली समझकर लोगों ने महिला को मार डाला, तनाव
ग्रामीणों ने चुड़ैल समझकर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद से गांव है तनाव बना हुआ है कई थाने की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी गांव में मौजूद है।
आगरा। रात में सोते समय चोटी काटने की अफवाह ने आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की जान ले ली। ग्रामीणों ने चुड़ैल समझकर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद से गांव है तनाव बना हुआ है कई थाने की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी गांव में मौजूद है।

आगरा में भी चोटी काटने की हुई घटना
पिछले चार-पांच दिनों से सोते समय लड़कियों वह महिलाओं के चोटी काटने के मामले सामने आ रहे हैं इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे चुड़ैल का साया बता रहा है तो किसी ने इसे एक बीमारी बताया है। आगरा में भी फतेहपुर सीकरी अछनेरा रुनकता में बीती रात इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए गांव में दहशत का माहौल है।

वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या
फतेहाबाद तहसील के थाना डौकी के गांव मगटई निवासी मान देवी उम्र 62 साल शौच के लिए गई थी। अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भूल गई और बघेल समाज की बस्ती की तरफ चल दी। वहां घर के गेट पर एक लड़की सो रही थी। जब लड़की की आंख खुली तो उसने महिला को देखा और चीखने लगी। यह देख ग्रामीण आ गए। उन्होंने समझा कि वह महिला ही चोटी काट रही है।
गांव में तनाव की स्थिति, पुलिस पहुंची
बिना कुछ सोचे-समझे ग्रामीणों ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया लेकिन तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुकी थी। जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में उसे आगरा लेकर आए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसे देखते हुए गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया चुड़ैल का हल्ला मचा कर ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते वृद्ध की हत्या कर दी।
अफवाहों पर न दें ध्यान
इस मामले में मानसिक आरोग्यशाला के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश राठौर का कहना है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही हिंसक बने। उन्होंने कहा कि यह मास हिस्टीरिया नामक बीमारी है जो एक साथ कई लोगों के समूह में फैल जाती है इसलिए अगर आसपास ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत मनोचिकित्सक से सलाह ले लें।












Click it and Unblock the Notifications