वाराणसी: भाजपा नेता की गाड़ी की कार से हुई टक्कर में महिला की मौत, पति घायल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी शहर के जिला संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के प्रतिनिधि पवन सिंह की कार और बीएसएनएल में पूर्व कर्मचारी की कार में लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट जाते समय हरहुआ के रामेश्वरम में जोरदार टक्कर हो गयी।

ये दुर्घटना इतनी भयानक थी कि जहां पवन सिंह के गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पूर्व बीएसएनएल के कर्मचारी राकेश सिन्हा की पत्नी मृदुला सिन्हा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आमने-सामने की टक्कर में बीजेपी नेता पवन सिंह के पैर में चोटें आयी हैं जबकि बीएसएनएल के कर्मचारी राकेश सिन्हा भी गंभीर रूप से घायल हुए है।

पवन सिंह इलाज मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चितईपुर इलाके के ओम साई अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications