छेड़छाड़ कर भाग रहे मनचले को युवती ने जमकर धुना, देखें वीडियो..

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में मनचलों के मन में पुलिस का खौफ दिन पर दिन कम होता जा रहा है और उनके हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। ये मनचले कभी भी मौका पाकर युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर देते है। इसी तरह का एक मामला हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। यहां दिन-दहाड़े एक मनचले ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। वह छेड़छाड़ कर वहाँ से फरार हो गया। जिसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगो की मदद से मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

छेड़छाड़ कर भाग रहे मनचले को युवती ने जमकर धुना, देखें वीडियो..

आपको बता दें की सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर युवती के साथ एक मनचले ने दिन-दहाड़े अश्लील हरकत कर दी और छेड़छाड़ कर वहाँ से फरार हो गया। युवती ने पुलिस को सूचना दी और वहां के लोगो की मदद से मनचले को भागकर पकड़ लिया। इतने पुलिस भी मोके पर पहुँच गई और युवती ने पुलिस वालों के सामने ही मनचले को पकड़ कर जमकर धुना। पुलिस आरोपी मनचले को थाने ले गई जहां सिटी कोतवाली इंचार्ज समरजीत का कहना है की युवती से तहरीर ले ली गई है और मनचले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+