भैंस के प्यार में बीवी ने चार बच्चों को चाय में दिया जहर, खुद भी पी गई
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में भैंस के दूध न देने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते पति ने भैंस की डंडे से पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर मां ने अपनी चार मासूम बच्चियों को जहर दे दिया। इतना ही नहीं बाद में मां ने भी जहर खा लिया। जिसमे माँ सहित दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दो बच्चियां बच गई हैं। सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह सनसनीखेज वारदात महोली के बसारा गांव की है।

भैंस के दूध ने देने पर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार महोली कोतवाली इलाके के बसारा गांव के निवासी अरविन्द का अपनी पत्नी आरती से भैंस के दूध न देने की बात को लेकर विवाद हो गया। अरविन्द ने भैंस को बेच देने की बात कही जिस पर दोनों के बीच और विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर अरविन्द ने भैस की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे आरती क्षुब्ध हो गई। बताते हैं कि भैंस आरती के घर वालों ने दहेज में दी थी जिसे आरती बहुत प्यार करती थी। बताया जाता है कि जब अरविन्द खेत पर गया हुआ था, तभी आरती ने अपनी चारों बच्चियो को चाय में कीट नाशक दवा मिलाकर पिला दिया और खुद भी चाय पी ली। चाय पीते ही आरती सहित उसकी दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई।

चारों बच्चों को चाय में दिया जहर
चश्मदीद रागिनी का कहना है कि रात में झगड़ा होने के बाद आज सुबह जब उसके पापा खेत पर काम करने चले गए तभी माँ आरती ने सभी को चाय पीने के लिये दिया। जिसमें सभी लोगों ने चाय को पिया। रागिनी का कहना है की चाय कड़वी लगने पर उसने कुल्ला कर दिया। वहीं उसकी एक छोटी बहन ने चाय गिरा देने के कारण नहीं पी।

दो बच्चियां बच गईं
गांव के एक दुकानदार का कहना है कि रात को आरती का पति अरविन्द से विवाद हो गया था। आज सुबह वह दुकान पर सामान लेने आई थी। उसी के बाद मामूल पड़ा कि आरती ने अपनी बच्चियों को जहर देकर खुद जहर खा लिया है। इस बात की जानकारी होने पर जब अरविंद के घर पहुँचा तो देखा कि आरती की मौत हो चुकी थी। उसकी दो बच्चियां तड़प रही थीं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications