अकेली रह रही महिला का दरवाजा नहीं खुला, पड़ोसियों ने जाकर देखा तो उड़े होश

कानपुर। बीते दो साल से अकेले किराये पर रह रही महिला की उसके ही घर पर गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस,फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बॉडी के पास से तीन शराब की बोतलें व चाकू बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पड़ोसी ने पुलिस को दी हत्या की सूचना

पड़ोसी ने पुलिस को दी हत्या की सूचना

नौबस्ता थाना क्षेत्र के धोबिन पुलिया में रहने वाली बीना (35) दो साल से अकेले रह रह रही थी। परिवार में पति राम बाबू प्राइवेट नौकरी करता है। बेटा शिवम (17), बेटी शिवानी (14) यह सभी कानपुर देहात के मूसानगर में रहते हैं। बीना अकेले रह कर लोगों के घरो में काम करती थी। वो आसपड़ोस के लोगों से भी कम बातचीत करती थी। गुरुवार को बीना के घर का सुबह 10 बजे तक कमरा नहीं खुला तो पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो अन्दर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पड़ोसी विवेक ने पुलिस को हत्या की सूचना दी।

कई लोगों का था आना-जाना

कई लोगों का था आना-जाना

पड़ोसियों व पुलिस ने हत्या की सूचना मृतका के परिजनों को दी। पड़ोसियों ने बताया कि बीना अकेली ही रहती थी उसके उसके घर पर सुशील, पिंटू और कई लोगों का आना-जाना था। इसका कई बार मोहल्ले के लोगों ने विरोध भी किया लेकिन बीना की वजह से उनका आना-जाना जारी रहा। वहीं मृतका के पिता मेवालाल के मुताबिक मृतका मेरी बेटी है, मेरा उससे ज्यादा मतलब नहीं था, हत्या किस वजह से हुई है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है लेकिन उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस कर रही कार्रवाई

मृतका के भाई ने बताया कि मेरी बहन ने जमीन खरीदी थी। उसकी किस्त लेने के लिए एक सुशील आता था। इसके साथ ही पिंटू व कोई एक शख्स आया करता था। मुझे तो उन्हीं लोगों पर शक है। एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक, नौबस्ता पुरानी बस्ती में एक महिला अकेली रहती थी। उसके पति व परिवार मूसानगर में रहते थे। महिला की बीती रात गला रेत कर हत्या कर दी गई है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+