सुहागरात की सेज पर बैठी दुल्हन से जेठ और दोस्त ने किया गैंगरेप, पति ने दिया तलाक

बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को भले गैरकानूनी घोषित कर दिया हो लेकिन यूपी में इसके मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। बुलंदशहर की एक पीड़िता ने बताया है कि शादी के बाद सुहागरात में जेठ और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया और जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

1 दिसंबर को हुई शादी

1 दिसंबर को हुई शादी

बुलंदशहर कोतवाली के एक गांव में यह मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी शादी 1 दिसंबर को राशिद के साथ हुई। निकाह के बाद सुहागरात की सेज पर वह बैठी पति का इंतजार कर रही थी कि कमरे में जेठ और उसका दोस्त घुस गया।

जेठ ने दोस्त के साथ किया गैंगरेप

जेठ ने दोस्त के साथ किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि जेठ राकिब और दोस्त ने उसके साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों ने युवती को धमकाकर कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे।

पीड़िता ने पति से बताया तो मिला तलाक

पीड़िता ने पति से बताया तो मिला तलाक

इसके बाद पीड़िता नहीं डरी और उसने इस घटना के बारे में पति राशिद को बताया कि उसके बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया है। इतना सुनते ही राशिद ने तीन बार तलाक कहते हुए घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने की इंसाफ की मांंग

पीड़िता ने की इंसाफ की मांंग

अब पीड़िता पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपने लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है और तीन तलाक का फायदा उठाकर मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी तबाह करनेवालों के लिए सख्त सजा की मांग कर रही है। इस बारे में एसपी सिटी डा.प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+