बीवी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने से किया मना तो पति ने घर से निकाला

शामली। उत्तर प्रदेश में शामली के कांधला थाना क्षेत्र निवासी महिला को उसके पति ने मारपीट कर उस वक्त घर से बाहर निकाल दिया जब महिला ने अपने पति के दोस्तों से नाजायज संबंध बनाने से पति को साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पति नौशाद ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई ना करने पर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री व महिला आयोग को एक पत्र भेज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

तीन बच्चों की मां है महिला

तीन बच्चों की मां है महिला

दरअसल मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के इदरीश बेग विहार कॉलोनी का है। मोहल्ला निवासी युवती रिहाना की शादी 8 वर्ष पूर्व जावेद पुत्र कालूराम निवासी चिलकाना जनपद सहारनपुर के साथ हुई थी। 8 वर्षों में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि इदरीश शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और नशे में धुत दोस्तों को साथ लेकर घर आता है। अपनी पत्नी को अपने दोस्त के साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से भी की जिस पर पुलिस ने समझौता करा दिया था जिसके बाद महिला अपने पति के घर चली गई। कुछ दिन बाद पति जावेद अपनी उन्हीं हरकतों पर दुबारा आ गया और अपनी पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। जब महिला ने अपने पति के दोस्तों से नाजायज संबंध बनाने से पति को साफ इनकार कर दिया जिसके बाद पति नौशाद ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला अपने घर कांधला लौट आई और मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित की कोई मदद नहीं की जिसके बाद पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री व महिला आयोग को पत्र भेज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पहली बार पुलिस से शिकायत पर हुआ था समझौता

पहली बार पुलिस से शिकायत पर हुआ था समझौता

पीड़ित महिला रिहाना ने बताया कि मेरी शादी जावेद के साथ 8 साल पहले हुई थी। हमारे तीन बच्चे हैं। मेरे साथ मारपीट की और अपने साथ तीन चार आदमियों को लेकर आया और नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनया। मेरे मना करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। उसके बाद मैं अपने घर आ गई थी जिसके बाद माफी मांग कर ले गये थे की अब ऐसी कोई हरकत नहीं होगी। मेरे जाने के कुछ दिन बाद कई लड़को के साथ नाजायज संबंध बनाने को लेकर आया और बोला कि इनकी साथ जा, मेरे मना करने पर मुझे मारपीट कर घर से बहार निकाल दिया।

पुलिस अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

पुलिस अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

एएसपी शामली शलोक कुमार ने बताया कि एक महिला ने कांधला क्षेत्र से अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट वगैरह की गई है। इस संबंध में पहले भी उन्होंने तहरीर दी थी। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। अब उनका कहना है कि फिर से उनके साथ मारपीट की जा रही है। इस संबंध में कांधला थाना को जांच के लिए बता दिया गया है। यदि ये परिवारिक आरोप फिर से उत्पन्न हो गये हैं और उनकी पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+