यूपी: अवैध संबंध का खुलास होने पर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, फिर दर्ज कराई मिसिंग रिपोर्ट

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दूसरी शादी करने के बाद भी एक महिला का मन नहीं भरा। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए महिला ने एक युवक से अवैध संबंध बना लिए। जब अवैध संबंधों के बीच महिला का दूसरा पति आया तो महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद किसी को शक न हो, इसलिए शव को चलती नहर में बहा दिया गया। पुलिस या परिवार को महिला पर शक ना हो इसके लिए महिला ने पति के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी: अवैध संबंध का खुलास होने पर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, फिर दर्ज कराई मिसिंग रिपोर्ट

सहारनपुर के मंडी थाना अंतर्गत अजीम कालोनी निवासी नसीम कुछ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मंडी थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की तो घटना से पर्दा उठता चला गया। एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि, पुख्ता सबूत मिलने के बाद नसीम की पत्नी महजबी और फतेहपुर के ग्राम मुगल धतौली निवासी मोहतरम से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सब कुछ उगल दिया।

यूपी: अवैध संबंध का खुलास होने पर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, फिर दर्ज कराई मिसिंग रिपोर्ट

महजबी ने बताया कि नसीम के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। इसी दौरान मुगल धतौली निवासी मोहतरम से उसके नाजायज संबंध बन गए। जिसके बारे में उसके पति नसीम को पता लग गया था। इसपर उसने अपने प्रेमी मोहतरम के साथ मिलकर हत्या करने के इरादे से नसीम का अपहरण किया और फिर 18 अक्टूबर को उसे टैंपो में बैठाकर रुढ़की के पिरान कलियर ले गए। जहां हत्या कर हाथ पैर बांधकर उसे नहर में फेंक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+