खेल-खेल में सीने में घुस गई लकड़ी, देखिए दिल दहलानेवाला वीडियो
पेड़ पर चढ़कर बच्चा खेल रहा था तभी वह जमीन पर गिरा और टहन उसके सीने में घुस गई। मासूम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां कोई डॉक्टर नहीं मिला।
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में खेल-खेल में एक बच्चे के सीने में लकड़ी घुस गई। बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उपचार की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने बच्चे को मुरादाबाद रेफर कर दिया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संभल के थाना हयातनगर इलाके के गांव रायपुर निवासी बलराम का सात वर्षीय पुत्र निरंकार गांव के बच्चों के साथ घर के पास पेड़ पर चढ़ कर खेल रहा था तभी अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया और जमीन पर पड़ी पेड़ की टूटी टहनी उसके शरीर में घुस गई। आसपास खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी निरंकार के परिजनों को दी जिस पर परिजन मासूम को जिला अस्पताल ले आए। वहां पहले तो जिला अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। काफी देर बाद डॉक्टरों ने मासूम के पेट से लड़की को निकलना उचित नहीं समझा और उसको बिना उपचार किये नाजुक हालत में उसे मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल की लापरवाही
संभल के जिला अस्पताल में भारी लापरवाही देखने को मिली, जहां मासूम का उपचार नहीं होने की वजह से उसको रेफर कर दिया गया । वहीं परिजनों की माने तो उनका कहना है कि पहले तो जिला अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला और बाद में जब डॉक्टर आए तो उन्होंने बच्चे को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications