दरोगा ने होमगार्ड से मनचाही ड्यूटी लगाने के बदले मांगी उसकी बीवी!
बरेली। पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। इस बार ट्रैफिक पुलिस के दरोगा पर होमगार्ड की पत्नी ने मनचाही ड्यूटी देने के बदले एक रात गुजारने की मांग करने का आरोप लगाया है। विभाग में इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है वहीं एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

एक रात गुजारने की डिमांड की
जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च की रात होमगार्ड दिनेश कुमार की पत्नी अपने पति के साथ एसपी ट्रैफिक दफ्तर पहुंची और जोरदार हंगामा काटा। तैनात दरोगा शाहने आलम को खरी-खोटी सुनाई। होमगार्ड की पत्नी प्रीति ने मौके पर मौजूद मेजर के पद पर तैनात शाहने आलम पर छेड़छाड़ के साथ मनचाही ड्यूटी देने के नाम पर एक रात गुजारने की डिमांड करने का आरोप लगाया।

हंगामे का वीडियो वायरल
इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें होमगार्ड की पत्नी प्रीति और उसका पति दिनेश कुछ महिलाओं और पुरुषों के साथ हंगामा काटता दिख रहा है। साथ ही आलम भी दफ्तर में मौजूद दिख रहा है। प्रीति ने बताया कि मेजर शाहने आलम उनके पति से मनचाही ड्यूटी देने के नाम पर पत्नी परोसने की मांग करने के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की है। उसने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है।

होमगार्ड पर केस, दरोगा को पद से हटाया
एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने बताया कि महिला के आरोप की जांच शुरू हो गई है। साथ ही होमगार्ड पर कोतवाली थाना क्षेत्र में सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शाहने आलम को ट्रैफिक कार्यालय से हटा दिया गया है। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना के दिन होमगार्ड दिनेश ने शराब पी रखी थी। उसका मेडिकल कराने की कोशिश की तो वह मौके से भाग गया। फिलहाल इस घटना से पुलिस की छवि दागदार हुई है।












Click it and Unblock the Notifications