ट्रैक्टर को दलदल से निकालने की कोशिश में हुई दर्दनाक मौत, वीडियो
हादसे के वक्त उमेश ट्रैक्टर चला रहे थे। उनका ट्रैक्टर खेत के दलदल में फंस गया जहां से निकलने के चक्कर में यह एक्सीडेंट हुआ।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किसान की मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया है। थाना बिछवा के कस्बा निवासी 30 साल के उमेश की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त उमेश ट्रैक्टर चला रहे थे। उनका ट्रैक्टर खेत के दलदल में फंस गया जहां से निकलने के चक्कर में यह एक्सीडेंट हुआ।

रविवार की शाम को किसान उमेश 30, पुत्र रामप्रकाश खेत खेत जोतकर घर वापस जा रहे थे कि उसी समय उनका ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर निकालने का प्रयास करते समय जैसे ही किसान ने स्पीड बढ़ाकर ताकत लगाई तो वैसे ही ट्रेक्टर का अगला हिस्सा उठकर पीछे की ओर पलट गया। ट्रैक्टर में रोटावेटर लगा हुआ था, उसी से दबकर किसान की दर्दनाक मौत हो गयी।
पास में ही मौजूद कोई व्यक्ति मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना रहा था कि मौत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। देखिए।












Click it and Unblock the Notifications