पब्लिक स्कूल में टीचर ने छात्रों के हाथ से कलावा उतरवाया, मचा बवाल
अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के खैर रोड स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में एक मुस्लिम अध्यापक पर स्कूल में कक्षा 11 और 12वीं के छात्रों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि वह बच्चों को हिन्दू धर्म से जुड़े चिन्ह, कलावा, कड़ा, राखी को बांधकर आने का विरोध करते हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि अध्यापक द्वारा जबरन छात्रों के हाथ में से कलावा और कड़े उतरवा दिए गए।

छात्रों ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद भी कलाई राखियों को अभद्र टिप्पणी करके उतरवा दिया था लेकिन इस बार छात्रों ने अपने अभिभावकों से शिकायत कर दी और सभी के अभिभावक स्कूल में शिकायत करने पहुँच गए। इसकी जानकारी जब हिन्दूवादी नेताओं को हुई तो वह भी धीरे-धीरे स्कूल में एकत्रित हो गए और अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही पर अड़ गए। स्कूल प्रिंसिपल रूम में जमकर हंगामा किया।
वहीं हिन्दूवादी नेता ने कहा कि टीचर की पुलिस गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमको सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसकी शिकायत थाना देहली गेट में दे दी गई है। हंगामे के सम्बन्ध में जब स्कूल के संचालक से बात की गई तो उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि कलावे की ऐसी कोई भी बात नहीं है। कड़ा उतरवाया गया है कि कहीं कोई छात्र लड़ाई में एक-दूसरे के मार न दें। फिर अभिभावकों द्वारा शिकायत मिलने के बाद अध्यापक को स्कूल से निकाल दिया गया और पूरे प्रकरण की जाँच भी कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications