मथुरा: सीवर में सफाई करने उतरे चार कर्मी फंसे, जहरीली गैस से एक की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सीवर लाइन की सफाई करने उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस से मौत हो गई। जबकि तीन सफाई कर्मचारियों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना के बाद तीनों सफाईकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही, सफाईकर्मी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

A sweeper died in a gas attack three injured

घटना मथुरा शहर कोतवाली इलाके के होलीगेट की है। यहां होलीगेट के समीप सीवर की सफाई का काम चल रहा था। बुधवार की सुबह सीवर चैंबर की सफाई के लिए रस्सी और बाल्टी आदि सामान लेकर चार सफाईकर्मी राकेश उर्फ रूपेश, संजय, मोहित और गोविन्द उतरे थे। बता दें कि सीवर में उतरते ही जहरीली गैस के कारण अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। चीख पुकार मचने पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह मशक्कत के बाद संजय, मोहित और गोविन्द को तो बाहर खींच लिया। लेकिन रूपेश के अधिक समय तक अंदर ही रह जाने के कारण मौत हो गई। वहीं जहरीली गैस की चपेट में आने से बाकी तीनों की हालत भी बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

A sweeper died in a gas attack three injured

घटना की जानकारी होने पर नगरायुक्त समीर वर्मा एवं प्रशासन के अन्य आलाधिकारी भी पहुंच गए। नगरायुक्त समीर वर्मा ने बताया कि हादसे में एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है जिसमें अन्य तीन सफाईकर्मियों की हालत नाजुक है जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने मामले की जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+