आखिरी ख्वाहिश पूरी कर देता हूं कहकर पिता का कर दिया मर्डर

उत्तर प्रदेश के मऊ में एक बेटे ने पिता और चाचा को यह कहते हुए गोली मार दी कि आखिरी ख्वाहिश पूरी कर देता हूं।

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मोमिनपुर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि एक बेटे ने अपने की पिता के सीने में लाइसेंसी असलहे से गोली उतार दी। यही नहीं इस जालिम बेटे ने अपने चाचा को भी गोली मारी है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी फरार हो गया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरसअल मऊ के मोमिनपुर मोहल्ले में पिता और पुत्र के बीच पिछले कई महीनों से प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच पिता फिरोज को ये ख्याल आया की उनको हज यात्रा के लिए जाना है। फिरोज ने सोचा की मैं एक नेक और पवित्र यात्रा पर जा रहा हूँ तो क्यों न अपने बेटे शमीम से सभी गीले शिकवे दूर कर लूं। इसी उम्मीद से वो अपने बेटे के मिलने पहुँचे। घायल चाचा ने बताया कि फिरोज ने शमीम से कहा कि बेटा नेक काम के लिए जा रहा हूँ ऐसे में मुझसे यदि कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ़ कर देना। शमीम ने अपने पिता से ये कहते हुए विवाद शुरू कर दिया कि उसका छोटा भाई विदेश में रहता है ऐसे में उसे यहाँ के प्रॉपर्टी की क्या जरूरत है और बात बढ़ गयी। शमीम ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं चाचा इम्तियाज गम्भीर रूप से घायल है।

घायल इम्तियाज ने बताया

घायल इम्तियाज ने बताया

घायल इम्तियाज बताते है कि ये सही बात है कि मेरे भाई फिरोज अपने बेटे के साथ बैठ ये समझाने का प्रयास कर रहे थे की प्रॉपर्टी बराबर बाँट दिया जाये। इसी बीच विवाद करते हुए शमीम अंदर गया और बंदूक लेकर ये कहते हुई गोली मार दी की तुम्हारे आखरी ख्वाहिश पूरी कर देता हूं। गोली लगते ही फिरोज की मौत हो गयी और फिर मुझे भी गोली मारी ये कहते हुए कि तुम भी साथ ही में जाओ।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

मऊ के एएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया, फिरोज हज यात्रा पर जाने से पहले अपनी पूरी संपत्त‍ि का बंटवारा कर जाना चाहते थे। उसके बेटे शमीम का कहना था क‍ि छोटा बेटा बाहर सेटल है तो उसे क्यों जायदाद दिया जा रहा है। बात बढ़ने पर शमीम ने कहा- हज नहीं सीधे ऊपर भेज देता हूं, रुको आख‍िरी इच्छा पूरी कर देता हूं। चाचा भी तुम्हारे साथ जाएंगे। जब शोर सुनकर चाचा इम्त‍ियाज झगड़ा छुड़ाने पहुंचे तो शमीम ने लाइसेंसी बंदूक से पहले प‍िता को गोली मारा, फ‍िर दूसरी गोली चाचा को भी मार दी। फ‍िरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि चाचा इम्त‍ियाज को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर क‍िया गया है। घटना के बाद से आरोपी शमीम फरार है। पुलिस ने शमीम की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+