मेरठ: दो किन्रर गुटों में खूनी संघर्ष, सपा नेता समेत 2 की मौत

मेरठ में रविवार को दिनदहाड़े एक समाजवादी पार्टी के पार्षद, आरिफ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस घटना में सपा नेता आरिफ के एक साथी शादाब की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मेरठ में रविवार को दिनदहाड़े एक समाजवादी पार्टी के पार्षद, आरिफ की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस घटना में सपा नेता आरिफ के एक साथी शादाब की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के पीछे दो किन्नर गुटों के बीच वर्षों से चली आ रही खूनी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।

कैसे हुई हत्या?

कैसे हुई हत्या?

मेरठ में रविवार को कुरैशियान मस्जिद के पास वाले इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक दुकान में बैठे कुछ लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। बताया जाता है कि बदमाशों ने अपने हाथों में 2-2 पिस्टल ले रखी थी और लगातार सीधे फायरिंग किए जा रहे थे। फायरिंग करने के बाद बदमाश होकर फरार हो गए। इस हमले में इलाके के पार्षद और समाजवादी पार्टी के नेता, आरिफ गोलियां लगने से बुरी तरह छलनी हो चुके थे साथ ही उनका एक साथी शादाब गोलियां लगने से गंभीर रुप से घायल था। पार्षद की थोड़ी देर बाद मौत हो गई थी जबकि उसके साथी शादाब की देर रात्रि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के सुराग तलाशना शुरू कर दिए हैं।

हत्या के पीछे किन्नर गुट?

हत्या के पीछे किन्नर गुट?

सूत्रों की माने तो आरिफ की हत्या एक प्री-प्लांड साजिश है जिसमें शहर के किन्नरों का एक गुट शामिल है। सूत्रों की माने तो हत्या में शामिल बदमाश चीता गैंग के शार्प शूटर है। आरिफ के मर्डर को हाजी फाकों की हत्या का बदला माना जा रहा है। नगर निगम के पार्षद और किन्नरों के उस्ताद हाजी फाकों को 2 महीने पहले सलमान गैंग के शार्प शूटर्स ने दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया था। सलमान ने अपने गुट के किन्नर शमशाद की हत्या का बदला लेने के लिए हाजी फाकों की हत्या कराई थी।

क्यों है दोनों गुटों में लड़ाई?

क्यों है दोनों गुटों में लड़ाई?

दरअसल मेरठ शहर में नेग उगाही के इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट अरसे से बदमाशों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले 2 साल से सलमान और चीता गैंग किन्नरों के दो गुटों के लिए काम करते हैं और इलाके में किन्नरों का दबदबा बनाए रखने के लिए लगातार हत्याएं करा रहे हैं। इस साल इस गैंगवार में हुई यह तीसरी हत्या है। कल के हमले में मारा गया पार्षद आरिफ जेल में बंद कुख्यात सलमान का चाचा है। आरिफ सलमान का पैरोकार था जिसके चलते पार्षद की हत्या की गई वहीं परिजनो ने चीता गैंग के सात शूटर्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज़ कराया है।

भतीजा है चश्मदीद गवाह

भतीजा है चश्मदीद गवाह

मृतक पार्षद आरिफ के साथ उसका एक भतीजा आमीर भी घटना के वक़्त वहां मौजूद था। आमीर ने बताया कि उस पर और उसके परिवार पर पहले भी इन लोगो ने हमले किये है जिसकी शिकयात इन लोगों ने पुलिस से की थी मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। फिलहाल आमीर ने हमलावरों को पहचान उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+