यूपी: लाश का पोस्टमॉर्टम करने पहुंचे, शिकार खोजता अजगर भी आया
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमॉर्टम हाउस में कर्मचारी शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करने पहुंचे थे, लेकिन अंदर घुसते ही अजगर देख सभी के हाथ-पांव फूलने लगे। वन विभाग को बुलाकर अजगर को हटाया गया। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

छह फीट लंबा था अजगर
राबर्ट्सगंज के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास शनिवार की दोपहर लगभग छह फीट लंबा अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे छह फीट लंबा अजगर देख हड़कंप मच गया।
वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अस्पताल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गयी। कुछ ही देर में अस्पताल में पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications