यूपी: सेना कर रही थी अभ्यास, बम गिरने से गर्भवती महिला की मौत

सहारनपुर। सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप से निकला गोला चपड़ी खोल में वन गुर्जरों के डेरों के सामने जा गिरा। जिसमें विस्फोट होने से एक सात महीने की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वन विभाग के वाचर समेत दो लोग घायल हो गए। विस्फोट की जद में आने से वन गुर्जरों के कुछ मवेशी भी घायल हो गए। बता दें कि गंभीर रुप से घायल हुए वाचर को वनकर्मी बेहट सीएचसी ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सीओ बेहट और थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

A pregnant woman died due to bomb blast in Saharanpur

शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग वन रेंज में गांव शेरपुर पेलो के पास जंगल में सेना का फायरिंग अभ्यास चल रहा है। गुरूवार को दोपहर बाद अभ्यास के दौरान एक गोला चपड़ी खोल में नूर अहमद, सुल्तान और तालिब आदि वन गुर्जरों के डेरों के सामने जा गिरा। गोले में जबरदस्त विस्फोट होने से उसकी जद में आई वन गुर्जर सैमलुक की सात महीने की गर्भवती पत्नी फातिमा (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वन गुर्जर इमाम हुसैन पुत्र सुल्तान और डेरों पर पोलियो ड्राप्स पिलाने गई वन विभाग की टीम में शामिल वाचर घायल हो गए। विस्फोट होने से सदमे में नेक बीबी पुत्री नूर अहमद और नूरजहां पुत्री सुल्तान बेहोश हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर बादशाहीबाग वन क्षेत्राधिकारी शरद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रुप से घायल वाचर अब्दुल गनी को बेहट सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ बेहट शिवराज सिंह और मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि फायरिंग अभ्यास के दौरान खतरा है। इसलिए वन गुर्जरों से विस्थापित किए जाने के संबंध में बातचीत की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+