'ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना बैन है', लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

लखनऊ स्थित सपा दफ्तर के बाहर एक होर्डिंग लगाया गया है, जिस पर लिखा है, 'ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।' यह होर्डिंग सपा युवजन सभा के नेता संतोष सिंह की तरफ से लगाया गया है।

Om Prakash Rajbhar

Lucknow News: 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सुभासपा (SBSP) ने एक साथ मिलकर लड़ा था। चुनाव के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच तल्खियां काफी बढ़ गई है। तो वहीं, अब राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि 'ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।' बता दें, यह होर्डिंग सपा युवजन सभा के नेता संतोष सिंह की तरफ से लगाया गया है।

यह पोस्टर सपा दफ्तर के गेट से कुछ दूरी पर यह लगाया गया है। इस होर्डिंग के समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगाए जाने के बाद सपा-सुभासपा में जुबानी जंग भी छिड़ गई। हालांकि, बाद में इस होर्डिंग को हटा लिया गया। आपको बता दें कि 2022 का विधानसभा चुनाव में सफलता न मिलने के बाद ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नजदीक जाते हुए नजर आए। तो वहीं, राजभर खुलकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि राजभर द्वारा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ लगातार की रही बयानबाजी के चलते ही पार्टी के नेता ने नाराज होकर यह होर्डिंग लगवाई है। हालांकि, इस होर्डिंग को लेकर मीडिया में जैसे ही चर्चा शुरू हुई तो कुछ देर बाद हटा दिया गया। तो वहीं, दूसरी ओर इस होर्डिंग को लेकर सपा पार्टी की ओर से अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया गया है। हालांकि इस पोस्टर के सामने आते ही सुभासपा की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई।

Recommended Video

    Samajwadi Party दफ्तर के बाहर OP Rajbhar की नो एंट्री के Poster, SBSP खफा | Lucknow | वनइंडिया हिंदी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) ने कहा कि 'सुभासपा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता फ्रस्टेशन का शिकार हो गए हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बौखलाहट में आकर होर्डिंग पोस्टर लगा रहे हैं कि उनके दफ्तर में ओमप्रकाश राजभर का प्रवेश प्रतिबंधित है।' बता दें, विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच इन दिनों जुबानी जंग देखने को मिल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+