यूपी: एक ठेले पर जिंदगी जीने को मजबूर है 5 सदस्यों का यह परिवार, सरकारी दावों का पता नहीं
बरेली। देश को आजाद हुए 72 साल हो गए हैं, लेकिन बरेली में एक परिवार ऐसा भी है जो ठेले पर रहने को मजबूर है। ना चाहते हुए भी उसे उसकी जिंदगी बंजारों की तरह गुजारनी पड़ रही है। भूख लगने पर कहीं भी चूल्हा बना लिया, बारिश आने पर कहीं शरण ले ली। यह परिवार भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है। आजकल यह परिवार एनएच-24 पर मिनीबाई के पास रह रहा है। सरकार द्वारा किए जाने वाले तमाम वादे कितने सच्चे और झूठे हैं आज इस खबर को पढ़कर आप समझ जाएंगे।

सपनों की सरकार में भी पूरे नहीं हुए सपने
साल 2014 में मोदी सरकार सिर्फ इसलिए सत्ता पर काबिज हो पाई थी क्योंकि इस सरकार ने गरीबों की बात की थी। इस सरकार ने आम आदमी को लेकर काफी सारे सपने दिखाए थें। हमारे देश में आज भी लोगों के पास रहने को एक घर नहीं है इसका मतलब कहीं ना कहीं बदलती सरकारों ने इसपर ध्यान नहीं दिया होगा।

एक ठेले पर रहते हैं पांच सदस्य
यह परिवार उत्तराखंड के हरिद्वार से संबंध रखता है। इस परिवार में कुल पांच सदस्य रहते हैं। इन पांचों के लिए उनका घर-बार एक ठेला ही है। यह परिवार भीख मांगकर अपना पालन पोषण करता है। सरकार द्वारा किए जाने वाले तमाम वादे और तमाम सरकारी योजनाए जिनके लिए बनाई जाती है अगर उनतक ही ना पहुंच पाए तो फिर उन योजनाओं का लाभ क्या। दिनभर भीख मांगने के बाद परिवार के सदस्य थक हारकर इसी ठेले पर सो जाते हैं।

योजनाओं की नहीं है ज्ञान
सड़क किनारे चार ईंटों पर बना चूल्हा इस बात की गवाही दे रहा होता है कि थोड़ी सी बरसात उनके जीवन पर किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं। उनका ठेला किसी बड़े आदमी की कोठी से कम नहीं। इस परिवार को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि देश में कोई ऐसी भी योजना है जहां उन्हें अपना घर नसीब हो सकता है या फिर विकलांगता होने पर किसी तरह लाभ भी उठा सकते हैं।

सरकार से है मदद की उम्मीद
परिवार के मुखिया राम रतन ने बताया कि वह हरिद्वार के रहने वाले है वह पिछले पांच सालों से बरेली जिले में है। वह एक एक्सीडेंट के चलते चलने में सक्षम नहीं है साथ ही उनकी पत्नी को विकलांगता है। उनका परिवार भीख मांगकर अपना पालन पोषण करता है। उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है इसलिए वो खुले आकाश के नीचे रहकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। उन्हें सरकार की किसी योजना की जानकारी नहीं है। वहीं राम रतन की पत्नी शीला कहती हैं कि सरकार उन्हें एक छोटा सा घर दिला दे तो उनकी जिंदगी थोड़ी आसान हो सकती है। हालांकि सवाल यही है कि सरकार की योजनाएं आम आदमी तक क्यों नही पहुंच पा रही है कब तक सरकार की आम आदमी तक पहुंच बना पाएगी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications