पुलिसवाले बाप को बेटे ने मारी गोली, कहा- बहुत डांटते थे

इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। ड्यूटी से छुट्टी पर आये यूपी पुलिस के कांस्टेबल को उसी के नाबालिग बेटे ने गोली मार दी है। घटना को छिपाने के लिये 24 घंटे तक लाश घर में छिपा कर रखी गई थी। लेकिन पड़ोसियों के पुलिस को सूचना देने के बाद वारदात सामने आ सकी। मामला शहर के धूमनगंज ट्रांसपोर्ट नगर में भूसा वाली गली का है। जहां सिपाही मोतीलाल पाल (45) की उसके ही घर में लाश मिली है। पुलिस का कहना है कि पढ़ाई के लिए बेटे को बार बार फटकारने से नाराज बेटे ने पिता पर गोली चला दी। जिससे सिपाही की मौत हो गई है।

पुलिसवाले बाप को बेटे ने मारी गोली, कहा- बहुत डांटते थे

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की जांच में मिले साक्ष्य व जांच के बाद सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि परिजन सिपाही की मौत सीढी से गिरने से बता रहे थे। लेकिन चोट और शव का हाल देखने के बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो बेटे द्वारा गोली चलाने की बात सामने आयी है। वह पिता की डांट से आजिज आ गया था। बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। शव पीएम के लिए भेजा गया है। घर में मोतीलाल के पीछे पत्नी अनीता, 16 वर्षीय पुत्र राजा उर्फ प्रिंस तथा बेटी दिव्या है। सीओ ने बताया कि मोतीलाल शनिवार को ही छुट्टी पर घर आया। शनिवार रात ही सिपाही का कत्ल हुआ था और शव चौबीस घंटे तक घर में ही छिपाए रखा गया।

कौशाम्बी के चायल चिलौली गांव निवासी मोतीलाल पाल, इलाहाबाद शहर पश्चिम की विधायक रही पूजा पाल के गनर के तौर पर इलाहाबाद में बहुत दिनों तक रहे थे। इसी दौरान सिपाही मोतीलाल पाल ने शहर के धूमनगंज टीपी नगर में भूसा वाली गली में मकान भी बना लिया था। इस समय इनकी तैनाती भदोही जनपद के रिट सेल में थी। शनिवार को छुट्टी लेकर वह घर आये थे और मौत का शिकार हो गये। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन सिपाही ने बेटे को हाईस्कूल में खराब नंबर लाने व लापरवाही पर जमकर बुरा भला कहा था। जिसके बाद आवेश में बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+