हुसैन से भारद्वाज बनकर सिखाता था डांस, फिल्म में भर्ती कराने का झांसा देकर रेप

संभल। यूपी के संभल से एक आरोपी युवक अपना धर्म छुपाकर डांस एकेडमी चलाता था। आरोप है कि युवक एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया जिसको परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को बरामद कर लिया गया है। वहीं पीड़ित का ये भी आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

आधार कार्ड में नाम बदलवाया

आधार कार्ड में नाम बदलवाया

जनपद संभल के बहजोई थाना में मामा जहां एक 25 वर्षीय मुस्लिम युवक आजाद हुसैन से आजाद भारद्वाज बनकर कस्बा में डांस एकेडमी चलाता है, जिसका नाम आजाद हुसैन है। उसके यहां कस्बे के स्कूलों की लड़कियां भी डांस सीखने आती थी। डांस सिखाते-सिखाते युवक ने कस्बा के निजी विद्यालय में पढ़ रही कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने अपना नाम आजाद हुसैन के बजाय आधार कार्ड पर आजाद भारद्वाज करवा लिया था।

नाबालिग किशोरी को भगा ले गया आजाद

नाबालिग किशोरी को भगा ले गया आजाद

वह युवक 23 दिसम्बर को स्कूल जाते समय किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। जब वह किशोरी अपने घर वापस नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर थाने में तहरीर दी और पुलिस ने शक के आधार पर तलाश किया। डांस सिखाने वाले गुरुजी भी गायब मिले। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर एक सप्ताह बाद दिल्ली से दोनों को बरामद कर लिया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने किया मामला दर्ज

किशोरी ने बताया कि वह अपना नाम आजाद भारद्वाज बताता था और मुझे फिल्म में भर्ती कराने के बहाने धोखा देकर ले गया और इसने दिल्ली ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है और नाबालिग किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+