मुजफ्फरनगर: एक बेटी जिसके पैदा होते ही मां छोड़ गई, उसे हर कोई अपनाने को है तैयार

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गुल्लर वाली गली के पास मुस्तफा गली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दो दिन की नवजात को कार सवार उसकी मां गली में किसी दूसरे के मकान के बाहर छोड़कर फरार हो गई। बच्ची के रोने की आवाज जब मोहल्लेवासियों के कानों में पड़ी तो वहां बच्ची को देखने वालों का जमावड़ा लग गया। मोहल्ले वालों ने तत्काल ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और जांच में जुट गई। वहीं गली के एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी पुटेज में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह सैंट्रो कार में सवार एक महिला कार के शीशे से कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची को एक मकान के बाहर छोड़कर फरार हो जाती है।

A mother left her daughter on the door of other in Muzaffarnagar

वहीं इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद सुजाइलाही ने बताया की कोई शख्स इस बच्ची को यहां छोड़कर चले गए थे। वो 2-3 दिन की बच्ची है और उस बच्ची को कपड़े में लपेटकर यहां छोड़कर चले गए थे। पुलिस बच्ची को जिला अस्पताल लेकर गई है। अभी पुलिस जांच कर रही है और जाँच पड़ताल के बाद ही पता चल पायेगा की बच्ची कौन है और कहां की है। जब से ये बच्ची यहां आई है, हर कोई उसे अपनाने के लिए तैयार है। यहां पर इसे लेकर एक ख़ुशी का माहौल है और एक तरफ दुख भी है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है अपनी बच्ची के साथ। वहीं इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की बच्ची का इलाज चल रहा है। अभी बच्ची का हालत थोड़ी खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+