यूपी: मां की गोद से 12 दिन के बच्चे को छीनकर ले गया बंदर, बाद में ले ली जान

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर मां की गोद से उसके 12 दिन के बेटे को छीनकर ले गया और उसे मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। बंदर ने बच्चे की गर्दन में दांत गड़ा दिए, जिससे बच्चे की मौत हो गई। लोगों के शोर मचाने पर बंदर ने बच्चे के शव को दूसरे मकान की छत पर छोड़कर भाग गया।

बच्चे को दूध पिला रही थी मां

बच्चे को दूध पिला रही थी मां

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, मामला आगरा जिले के रुनकता कस्बे के मोहल्ला कचहरा थोक की है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। बता दें कि ऑटो चालक योगेश की पत्नी नेहा बच्चे को कमरे में दूध पिला रही थी। उस समय घर का मेन गेट खुला था।

कमरे में घुस आया बंदर

कमरे में घुस आया बंदर

कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। तभी अचानक बंदर आया। नेहा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारकर बच्चे की छीन लिया। इसके बाद नेहा के सामने ही बंदर ने बच्चे के गले पर दांत गड़ा दिए। इसके बाद बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नेहा की चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले को लोग आए। उन्होंने बंदर का पीछे भी किया। थोड़ी देर बाद बंदर एक मकान की छत पर बच्चे को छोड़ भाग गया। इसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही नेहा बेहोश हो गई और योगेश फूट फूटकर रोने लगा। नेहा और योगेश की शादी दो साल पहले ही हुई थी। सनी उनकी पहली संतान था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+