दोस्ती करने का डाल रहा था दबाव, छात्रा ने खुद को लगा ली आग

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लड़की ने मनचलों से परेशान होकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा को मनचला काफी दिनों से परेशान कर रहा था और उसपर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

A minor girl burn herself due to eve molestation in meerut

मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र का है। 10वीं कक्षा की छात्रा सरधना क्षेत्र के प्राईवेट स्कूल में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि जब वो ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि युवकों ने उसे मोबाइल भी दिया और धमकी दी कि यदि वो उनसे बात नहीं करेगी तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को भी दी।

छात्रा के पिता युवकों के परिजनों से मिले। वहीं लड़के के परिजनों ने उल्टा आरोप लड़की पर ही लगाना शुरु कर दिया। अपनी बेइज्जती महसूस कर छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। फिलहाल पीड़िता को इलाज मेरठ मेडिकल में चल रहा है। वहीं, पीड़िता के पिता ने योगी और मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता या उसके परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। बताया कि आग के कारण लड़की 20 से 25 प्रतिशत जली है, मुकदमा लिख लिया गया है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+